{"_id":"6108f5906a39793da163f580","slug":"rajeev-bindal-fired-questions-at-his-own-government-in-himachal-assembly-session-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: राजीव बिंदल ने घेरी अपनी ही सरकार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: राजीव बिंदल ने घेरी अपनी ही सरकार, जानें पूरा मामला
Tue, 03 Aug 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:16 PM IST
सार
जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर के तहत 14500 करोड़ की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद 70 फीसदी उद्योगों ने अपना काम शुरू कर दिया है। सितंबर में 10 हजार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं। तीन हजार 444 प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना में स्थापित किए गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर सदन में अपनी ही सरकार पर सवालों के तीर दागे। उन्होंने पूछा कि इन्वेस्टर मीट और इसकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद प्रदेश में कितने लोगों को उद्योगों में प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। तीन साल में संभावनाओं के अनुरूप प्रदेश सरकार कितनी आगे बढ़ी। एक वर्ष में कितने रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर के तहत 14500 करोड़ की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद 70 फीसदी उद्योगों ने अपना काम शुरू कर दिया है। सितंबर में 10 हजार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं। तीन हजार 444 प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना में स्थापित किए गए। 9,435 लोगों को रोजगार दिया है। दोनों ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद 25 हजार करोड़ रुपये करोड़ का निवेश होगा। 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 30 जून 2021 तक प्रदेश में 1452 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं। इन उद्योगों में 1228.12 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश हुआ है। इनमें 10,455 लोगों को रोजगार प्रत्यक्ष रूप से सृजित हुआ है। उन्होंने बताया कि दो माह में हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क मिलेगा। प्लास्टिक व मेडिकल डिवाइस के क्लस्टर भी बनाए जाएंगे। भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने जिला मंडी में सिर्फ 7.98 करोड़ के निवेश का मामला उठाया। मंत्री ने बताया कि जिला में 229 उद्योग लगे हैं। इसमें 228 उद्योग छोटे वर्ग के हैं। इस कारण निवेश कम है।
विज्ञापन
.
किस उद्योग में कितना रोजगार
जिला स्थापित उद्योग निवेश करोड़ में रोजगार
बिलासपुर 136 1.36 406
चंबा 14 0.27 32
हमीरपुर 72 7.2 201
कुल्लू 99 18.59 473
किन्नौर 6 0.58 20
लाहौल स्पीति 11 0.7 177
कांगड़ा 175 99.5 558
मंडी 229 7.98 1039
सिरमौर 56 65.68 409
सोलन 282 813.33 5961
शिमला 162 39.54 566
ऊना 107 161.29 613
कुल 1452 1228.12 10,455