नगर परिषद भर्ती घोटाला मामले में कोर्ट में पेश हुए विस अध्यक्ष बिंदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सोलन के बहुचर्चित भर्ती घोटाले के मामले में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जिला सत्र न्यायालय में पेश हुए। मामले से बिंदल का नाम वापस लेने को लेकर दाखिल याचिका पर न्यायालय में सुनवाई चली।
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अपना पक्ष रखा और न्यायाधीश ने अगली सुनवाई 24 नवंबर तय कर दी। पिछली सुनवाई के दौरान सात सितंबर को कोर्ट में पेश सरकारी वकील ने मामले से विस अध्यक्ष का नाम मामले से हटाने को सरकार की ओर से याचिका दाखिल की थी।
यहां जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि वर्ष 1998 से 2000 के दौरान नगर परिषद में सोलन में करीब 24 भर्तियां हुईं। उस समय बिंदल नगर परिषद अध्यक्ष थे। आरोप लगा था कि उन्होंने नियम दरकिनार कर चहेतों को नौकरी पर रखा।
बाद में कांग्रेस सत्ता में आई तो इस मामले पर जांच बिठाई गई। कांग्रेस ने डॉ. बिंदल के खिलाफ विजिलेंस में केस दर्ज करवाया, जिसकी अब पेशी चल रही है। मामले में बिंदल और उस समय सोलन के एडीएम रहे सुभाष चंद
कल्सोत्रा सहित कुल 27 लोगों को आरोपी बनाया गया, लेकिन अब मामले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल का नाम वापस लेने के लिए सरकार ने कोर्ट में गुहार लगाई है। इसे लेकर अगली सुनवाई 24 नवंबर को रखी गई है।