{"_id":"5869347e4f1c1b425ceedcac","slug":"raj-bhawan-writes-letter-to-himachal-govt-over-tcp-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी बिल पर राजभवन ने लिखा पत्र, सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी बिल पर राजभवन ने लिखा पत्र, सरकार से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अटके टीसीपी संशोधन विधेयक पर राजभवन ने अब हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर पूछा है कि वह अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अफसरों पर क्या कार्रवाई कर रही है। राजभवन की ओर से यह सवाल ऐसे समय पर पूछा गया है जब सत्ता पक्ष और विपक्ष से लेकर कई संगठन राजभवन से अवैध भवनों को नियमित करने के इस बिल को मंजूरी देने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में 30 हजार से ज्यादा अवैध भवनों को वैध करने के लिए प्रदेश सरकार मानसून सत्र में टीसीपी संशोधन बिल लेकर आई थी। विधानसभा से पास होने के बाद यह बिल मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। लेकिन तब से इस पर राजभवन कोई फैसला नहीं ले सका है। दरअसल, बिल आने के बाद हाईकोर्ट ने इस पर तीखे सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
वैध तरीके से मकान बनाने वालों ने भी सरकार के इस बिल का विरोध किया था। राजभवन इसके कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहा है। हाल ही में शहरी विकास मंत्री ने राजभवन को पत्र लिखकर बिल को मंजूरी देने, आपत्ति लगाने या रिजेक्ट करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
इसके बाद अब राजभवन की ओर से सरकार को पत्र सरकार ने अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई के बारे पूछा गया है। हालांकि, इस मामले में राजभवन की ओर से पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने राजभवन की ओर से कुछ बिंदुओं पर आपत्तियां आने की पुष्टि की है।