{"_id":"5f3232368ebc3e3cdc167df2","slug":"rains-in-kullu-raise-water-level-in-river-canals-landslide-demolish-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में बारिश से नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर, भूस्खलन से मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में बारिश से नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर, भूस्खलन से मकान ध्वस्त
Tue, 11 Aug 2020 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते चार कमरों का एक रिहायशी मकान धवस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई है। जिले में सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत में भूस्खलन के चलते एक रिहायशी मकान धराशायी हो गया। मनाउगी गांव में चार कमरों का यह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। मनाली में सोमवार रात को हुई बारिश के चलते फोरलेन में मलबा भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैंज घाटी की कई सड़कें भी बारिश के कारण दलदल में बदल गई हैं।
विज्ञापन
बारिश से ब्यास और इसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। बारिश के चलते मनाली-लेह मार्ग, मनाली-कुल्लू एनएच तीन और वामतट सहित जिया से रामशिला के बीच सड़क पर पत्थर गिरने जारी हैं। सिरमौर में गिरिपार की पौका पंचायत के धमौन गांव में एक रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवार और छत को भारी क्षति पहुंची है जिससे बीपीएल परिवार भयभीत है। अब शेष बचे रिहायशी मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन