हिमाचल में चेतावनी के बीच कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, इतने दिन खराब रहेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, जबकि धर्मशाला और पालमपुर में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
21 जुलाई तक सूबे में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। जिला मुख्यालय धर्मशाला और उपमंडल पालमपुर में सोमवार को जमकर बारिश हुई, जबकि जिले के अन्य क्षेत्र सूखे रहे।
बारिश इतनी तेज थी कि सड़क किनारे बनी नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। कुल्लू शहर में दोपहर बाद चार बजे कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश हुई।
मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों का हाल बेहाल हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जिले की संवेदनशील दो दर्जन सड़कों पर बसों को भूस्खलन के खतरे से सुरक्षित जगहों पर रखने के आदेश दिए हैं।
लोगों को सतर्क रहने के आदेश
बारिश से ब्यास का जलस्तर उफान पर होने से सैलानियों व नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे।
रविवार रात से सोमवार शाम तक धर्मशाला में 71, पांवटा साहिब 33, पालमपुर 31, पच्छाद 26, तीसा 21, नाहन 19, जोगिंद्रनगर 18, कसौली 16, रोहड़ू-धर्मपुर 15, सोलन-रेणुका 14, ऊना 11, शिमला 9, मंडी 8 और सराहन में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, भुंतर 32.4, बिलासपुर 31.5, हमीरपुर 31.3, कांगड़ा 31.2, सुंदरनगर 30.2, चंबा 28.0, सोलन 27.0, धर्मशाला 26.8, नाहन 26.0, शिमला 22.9, कल्पा 20.8, केलांग 19.2 और डलहौजी में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।