{"_id":"5d80d3408ebc3e93a629a0ae","slug":"rainfall-prediction-for-himachal-on-19-and-20-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार
Tue, 17 Sep 2019 06:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कई क्षेत्रों में गुरुवार से बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 सितंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 23 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.9, बिलासपुर-भुंतर में 33.0, हमीरपुर में 32.9, सुंदरनगर में 31.7, कांगड़ा में 31.6, चंबा में 31.2, नाहन में 29.9, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 25.0, कल्पा में 23.1, डलहौजी में 21.4 और केलांग में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन