{"_id":"5da45d0a8ebc3e93c126167e","slug":"rainfall-prediction-for-himachal-from-17-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
Mon, 14 Oct 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। हिमाचल में 17 अक्तूबर से दोबारा बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, बिलासपुर में 29.8, हमीरपुर में 28.9, भुंतर में 28.8, कांगड़ा में 28.4, सुंदरनगर में 28.2, नाहन में 27.9, चंबा में 27.1, सोलन में 26.0, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 22.0, कल्पा में 19.8, केलांग में 17.4 और डलहौजी में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन