फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall forecast for himachal this week.

हिमाचल में इस हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
rainfall forecast for himachal this week.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होगी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 12 जून तक मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। 9 जून तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


10 से 12 जून तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होगी।

विज्ञापन

बारिश से तापमान लुढ़का, जानें कहां कितना रहा?

rainfall forecast for himachal this week.
बारिश होने के साथ-साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई है। - फोटो : अमर उजाला

बारिश होने के साथ-साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई है। मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले छह डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 42.8 था। यह सोमवार को घट कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला में 32.8, नाहन में 35.3, सोलन में 30.4, मंडी में 32.3,  मनाली में 25.6, चंबा में 35, डलहौजी में 24, केलांग में 26.9 और कल्पा में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed