{"_id":"6a621f672eb7075283080c06","slug":"rain-slows-down-apple-season-supplies-at-markets-decline-shimla-news-c-19-sml1002-758063-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश ने रोकी सेब सीजन की \nरफ्तार मंडियों में घटी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश ने रोकी सेब सीजन की रफ्तार मंडियों में घटी आपूर्ति
विज्ञापन
भट्ठाकुफर फल मंडी में आधी रह गई सप्लाई
जिले में लगातार हो रही बारिश से सेब तुड़ान प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में लगातार हो रही बारिश ने सेब सीजन की रफ्तार रोक दी है। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की आपूर्ति कम हो गई है। बीते दिनों के मुकाबले मंडी में सेब की आपूर्ति आधी रह गई है। मंडी के आढ़तियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण सेब की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
आढ़तियों का कहना है कि बारिश के कारण बागवान फसल का तुड़ान नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में मुख्य सड़कों से जुड़ने वाले लिंक रोड भी बंद हैं। इस कारण बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। आढ़तियों ने बताया कि सेब सीजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में रोजाना 4 से 5 हजार सेब के बॉक्स और करीब 3 हजार से 4 हजार नाशपाती के बॉक्स पहुंच रहे थे। तीन दिन हुई बारिश के बाद वीरवार को मंडी में आपूर्ति कम हुई। मंडी में वीरवार को सेब के करीब 3 हजार बॉक्स और नाशपाती के 2 हजार बॉक्स पहुंचे। आढ़तियों के अनुसार वीरवार को हुई बारिश का असर शुक्रवार को मंडी की आपूर्ति पर पड़ने की संभावना है। इस बार सेब की पैदावार कम होने का अनुमान है, लेकिन बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी में वीरवार को रेड गोल्ड का फुल बॉक्स 2,600 रुपये, रॉयल का 3,350 रुपये और गाला का फुल बॉक्स 4,500 रुपये तक बिका। वहीं, नाशपाती का फुल बॉक्स 3,350 रुपये में बिका।
मंडी में सेब करसोग, आनी, ठियोग, कोटखाई, चौपाल, कुमारसैन और अन्य क्षेत्रों से पहुंचना शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों में हिमाचली फलों की मांग काफी अच्छी है। मंडी से फल अभी मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और गुजरात के कई बड़े शहरों में भेजा जा रहे हैं।
विज्ञापन
फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पाए हैं। इसके चलते मंडी में फल की आपूर्ति कम हो गई है, शुक्रवार को भी आपूर्ति पर बारिश का असर पड़ने की संभावना है। बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं और कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।