फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rain in Yuva Vijay Sankalp Rally in Mandi himachal pradesh

Yuva Vijay Sankalp Rally: कुर्सियां बनीं छतरी, उत्साह में नहीं दिखी कमी

Sat, 24 Sep 2022 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पड्डल (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पड्डल (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Sep 2022 07:41 PM IST
सार

बारिश से बचने के लिए लोगों ने होर्डिंग, छातों, तिरपालों का सहारा लिया। कई लोग प्रवेश द्वारों पर फंस गए। धक्का-मुक्की होने लगी।

विज्ञापन
rain in Yuva Vijay Sankalp Rally in Mandi himachal pradesh
कुर्सियों को ही बना लिया छाता। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिन शनिवार और वक्त सुबह के 10:10 बजे। स्थान मंडी का ऐतिहासिक पड्डल मैदान। मौका प्रधानमंत्री मोदी की युवा विजय संकल्प रैली। नजारा अपनी वेशभूषा में अलग-अलग जिलों से लोग नाचते-गाते और नाटियां डालते हुए पड्डल मैदान पहुंचते हुए। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस का कड़ा पहरा। अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वारों से सुरक्षा की दृष्टि से औपचारिकताओं से गुजरते हुए लोग। सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस के जवान लोगों की पूरी तलाशी के बाद ही उन्हें भीतर भेज रहे थे।  

विज्ञापन


समय 11:20 बजे। आधे से अधिक मैदान पूरी तरह से लोगों से भर गया। कुर्सियों पर बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बेसब्री से पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। इदसी बीच धीमी बारिश शुरू हो गई। मंच से भाजपा और भाजयुमो के बड़े नेता पीएम मोदी के आने से पहले लोगों में जोश भर रहे थे। बारिश कुछ तेज होने लगी तो मंच से संकल्प लिया गया कि चाहे जितनी बारिश हो जाए, युवा जाएंगे नही। बारिश के बीच भी उत्साह बना रहा।
विज्ञापन


समय 12:10 बजे। अचानक बारिश तेज हो गई। कुछ देर लोग बैठे रहे, मगर बारिश इतनी अधिक होने लगी कि लोगों में बाहर जाने के लिए दौड़ शुरू गई। पंडाल में कुर्सियों पर बैठे लोग कुर्सियों को ही छाता बनाकर सिर के ऊपर रखने लगे। अधिकतर लोग बाहर निकलने के लिए मशक्कत करने लगे। पुलिस जवान लोगों को रोकने लगे और व्यवस्थाओं को संभालने लगे। मगर लोगों को रोकना अब कठिन हो गया। बारिश से बचने के लिए लोगों ने होर्डिंग, छातों, तिरपालों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग प्रवेश द्वारों पर फंस गए। धक्का-मुक्की होने लगी। कुछ लोग कॉलेज, आईटीआई और दुकानों में शरण लेते दिखे। बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को बारिश के कारण बहुत कठिनाई उठानी पड़ी। इसी बीच बारिश के खलल से मैदान के बाहर सड़कों पर जाम  लग गया। आईटीआई चौक, सुकेती का नया पुल, पुराना पुल, इंदिरा मार्केट और अन्य बाजारों में लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed