बदला मौसम, रोहतांग-मनाली में बर्फबारी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। रोहतांग समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर सुबह से ही हिमपात हो रही है। वहीं, पर्यटक नगरी मनाली में भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
ताजा हिमपात के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। सीएम वीरभद्र भी कुल्लू के दौरे पर हैं। बर्फबारी के कारण यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी बाधा आ रही है। इससे पहले बुधवार को भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था।
शाम होते-होते शिमला में जमकर ओले गिरे तो धर्मशाला, कुल्लू और मनाली में बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि हुई। रोहतांग एवं मनाली से सटे गुलाबा व मढ़ी में बुधवार शाम ही हल्की बर्फबारी हो गई थी। मगर अब यहां भारी हिमपात की सूचना है।
किन्नौर, चंबा, कुल्लू और सिरमौर जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
सूबे में 22 से 24 फरवरी तक दोबारा बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है।