फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain in shimla himachal

मौसम ने बदली करवट, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश

Mon, 06 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
rain in shimla himachal
बारिश के दौरान ‌शिमला के रिज मैदान से गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र के तमाम पूर्वानुमानों को खारिज कर हिमाचल के कई इलाकों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। शनिवार को इस सीजन के सबसे गर्म दिन के बाद रविवार को बारिश की झमाझम फुहारों से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में आए बदलाव से फसलों को नुकसान भी हुआ।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला का अगला पूर्वानुमान है कि सोमवार को हिमाचल के मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में शुष्क रहेगा। प्रदेश के मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदली। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। शनिवार रात को मनाली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


इससे सेब, पलम और नाशपाती समेत मटर की फसल को नुकसान पहुंचा। मंडी में दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि से तूफान ने कहर बरपाया। तूफान से एनएच 21 पर डडौर के पास पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। डडौर-बग्गी सड़क पर कंसा के पास चलती कार पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई। कार सवार घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद अचानक कांगड़ा जिले में भी बारिश हुई। धर्मशाला और आसपास ओले गिरे। पालमपुर में भी बारिश का क्रम जारी रहा। पालमपुर में बिजली गुल रही। नूरपुर और अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई। सिरमौर जिले में मौसम साफ रहा।


हालांकि, पांवटा क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई। शिमला में भी रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। हमीरपुर में करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई। नादौन में ओलावृष्टि भी हुई है। चंबा में भी रविवार को मौसम साफ रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे। रामपुर, रोहडू़ और किन्नौर में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed