{"_id":"5b124ec14f1c1bf16e8b5c4c","slug":"rain-douse-fire-of-forests-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर उड़ने से पहले बारिश ने बुझा दी जंगलों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर उड़ने से पहले बारिश ने बुझा दी जंगलों की आग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के हरिपुरधार में हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में जंगल की आग से निपटने के लिए अभियान शुरू होने से पहले ही बारिश ने अपना काम कर दिया। शुक्रवार को विभाग ने एयरफोर्स से नूरपुर और डलहौजी वन मंडल में बारह घंटे से ज्यादा समय से लगी आग बुझाने के लिए हेली सेवा की मांग की थी। विभाग की मांग पर एयरफोर्स ने पहले सहारनपुर और फिर पठानकोट से हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
सारी तैयारी के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाला ही था कि दोनों ही क्षेत्रों में इंद्र देव मेहरबान हो गए और बारिश से आग बुझ गई। इसके बाद सूबे के अलग अलग हिस्सों में लगी आग पर बारिश की बूंदे पड़ते ही आग बुझनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
मौसम के करवट बदलने पर वन विभाग से लेकर सरकार तक ने राहत की सांस ली है। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में 59 आग की छोटी बड़ी घटनाएं दर्ज की गई। जिन पर वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहसोग से काबू पा लिया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सहारनपुर और पठानकोट स्टेशन पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर तैयार हैं। भविष्य में भी यदि इनकी आवश्यकता पड़ी तो उनकी सेवाएं ली जा सकेंगी।