फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rain and snowfall prediction for three days in himachal pradesh, cold wave rise

हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Tue, 12 Nov 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall prediction for three days in himachal pradesh, cold wave rise
बर्फबारी के बाद लाहौल का गोशाल गांव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 14 से 16 नवंबर तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। उधर, मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में

rain and snowfall prediction for three days in himachal pradesh, cold wave rise

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.8, बिलासपुर-सोलन में 25.5, हमीरपुर में 24.6, नाहन में 23.9, सुंदरनगर में 23.6, कांगड़ा में 23.1, चंबा में 23.0, भुंतर में 22.0, शिमला में 20.6, धर्मशाला में 18.2, कल्पा में 15.3, डलहौजी में 13.4 और केलांग में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, सोमवार रात  कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.7, मनाली में 4.8, सोलन-भुंतर में 6.4, सुंदरनगर में 6.5, मंडी-कुफरी में 9.2, डलहौजी में 9.5, शिमला में 10.4 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात

rain and snowfall prediction for three days in himachal pradesh, cold wave rise

मौसम विभाग ने कुल्लू घाटी में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी है। ऐसे में प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को 15 नवंबर तक जिले के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। साथ ही 15 तक संवदेनशील रूटों पर बसें नहीं चलेंगी।

 कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारालाचा, कुंजुमदर्रा और रोहतांग दर्रा के आसपास की ऊंची पहाड़ियों में हल्का हिमपात होने से घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

जिला प्रशासन ने मौसम को भांपते हुए पर्यटकों व आम लोगों को रोहतांग, जलोड़ी दर्रा व अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम को देखते हुए एचआरटीसी भी अलर्ट है। बस चालकों-परिचालकों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित जगहों तक बसों को ले जाने की हिदायत दी है।

हालांकि रोहतांग दर्रे को छोड़कर जलोड़ी दर्रा के साथ सोलंगनाला में वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। उधर, जिला प्रशासन ने भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन

गुलाबा और फातरू पहुंचे सैलानी 

rain and snowfall prediction for three days in himachal pradesh, cold wave rise

एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटक व आम लोगों को खतरे वाली जगहों की ओर न जाने की अपील की है। एडीएम ने कहा कि प्रशासन मौसम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। 

पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सैलानी बर्फ का पूरा आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों ने मनाली के सोलंगनाला के फातरू, गुलाबा व कोठी में मस्ती की। हालांकि पर्यटक रोहतांग जाने की उम्मीद में थे।

लेकिन प्रशासन ने गुलाबा से आगे किसी भी वाहन को रोहतांग की तरफ नहीं भेजा है। इससे उनको स्थानीय स्नो प्वाइंटों का ही सैर सपाटा करना पड़ा। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि रोहतांग के लिए किसी भी वाहन को गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed