फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raima Sen: It's my dream to work with Amitabh Bachchan

इस मिलेनियम स्टार के साथ काम करना चाहती हैं राइमा सेन

Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raima Sen: It's my dream to work with Amitabh Bachchan

बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन का सपना मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना है। वे इन दिनों वोदका डायरी फिल्म की शूटिंग के लिए पर्यटन नगरी मनाली पहुंची हैं। शूटिंग के दौरान नग्गर क्षेत्र में राइमा पर कई सीन फिल्माए गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें ऑटोग्राफ दिए।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में राइमा सेन ने कहा कि एक्टिंग जन्मजात गुण है। इसे सीख नहीं जा सकता। अलबत्ता, निखारा जरूर जा सकता है। वे अपनी नानी सुचित्रा सेन की बॉयोपिक में काम करने की इच्छुक हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले फिल्म के निर्माता उनके पास आकर बोले- उनकी शक्ल उनकी नानी से मिलती है।
विज्ञापन


लिहाजा, वे इस फिल्म को करें, लेकिन किसी दूसरी फिल्म में व्यस्त होने के चलते वे इस फिल्म को नहीं कर सकीं। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर वे मानसिक तौर पर तैयार हैं। कहा कि वे वोदका डायरी के अलावा एक बॉडी लोशन के विज्ञापन में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइमा सेन ने बताया कि आज मार्केटिंग का जमाना है। हर चीज के लिए ब्रांड एंबेसडर की जरूरत रहती है। ऐसे में नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज पर्यटन नगरी मनाली के लिए भी गुजरात, मुंबई की तरह मार्केटिंग होती है तो जाहिर तौर पर सैलानी विदेश की बजाय मनाली का बड़े पैमाने पर रुख करने लगेंगे। 


कातिल से बचती रहीं राइमा
वोदका डायरी में कातिल से बचती फिरती रहीं राइमा सेन, जबकि एसीपी बने केके मेनन उन्हें फोन कर सुरक्षित स्थान पर मिलने का भरोसा दिलाते रहे। रविवार को इस फिल्म के सीन मनाली और पतलीकूहल में फिल्माए गए। फिल्म के निदेशक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी आने वाले दस दिन तक फिल्म की शूटिंग मनाली में जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed