फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   railway minister piyush goyal in shimla

रेल मंत्री ने 113 साल पुराने स्टीम इंजन में किया सफर, बोले- कमाल की चीज है

Sun, 24 Jun 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
railway minister piyush goyal in shimla

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को शिमला से समरहिल तक  113 साल पुराने स्टीम लोकोमोटिव इंजन में सफर किया। उन्होंने शिमला रेलवे स्टेशन में लगाई रेल चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि हेरिटेज रेलवे स्टेशन शिमला को पर्यटन की दृष्टि से इस तरह संवारा जाएगा कि पर्यटक यहां मालरोड और रिज ही नहीं।

विज्ञापन


बल्कि हेरिटेज स्टेशन को भी देखने की इच्छा से शिमला आएंगे। सुबह 12:12 मिनट पर पीयूष गोयल शिमला रेलवे स्टेशन से समरहिल रवाना हुए। स्टीम इंजन के साथ शिवालिक एक्सप्रेस के कोच लगाए गए थे। समरहिल रेलवे स्टेशन पर गोयल ने रेल कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की। सफर के दौरान उन्होंने ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर वादियों को भी निहारा।

विज्ञापन

कुलियों से भी की बातचीत

railway minister piyush goyal in shimla

समरहिल रेलवे स्टेशन पर उन्होंने दूसरी ओर से पहुंची ट्रेन के यात्रियों से बातचीत की और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को और अधिक आकर्षक बनाने को सुझाव भी मांगे। करीब 1:45 बजे रेल मंत्री समरहिल से डीजल इंजन के साथ जोड़े गए शिवालिक एक्सप्रेस के कोच में बैठ कर शिमला रेलवे स्टेशन लौटे।

यहां उन्होंने कुलियों से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘आप लोगों के सहयोग से ही देश में रेल दौड़ पा रही है।’ शिमला रेलवे स्टेशन से रवाना होते हुए गोयल ने रेलवे स्टाफ को ‘ऑल द बेस्ट’ कह कर शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर रेलवे के डीआरएम डीसी शर्मा, सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़, शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर सहित डिवीजन के सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

कालीबाड़ी मंदिर में आधे घंटे की दुर्गा स्तुति

railway minister piyush goyal in shimla

रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद सीधे कालीबाड़ी मंदिर गए। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक दुर्गा स्तुति की। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों का हुजूम मंदिर में उमड़ पड़ा। युवाओं ने पीयूष गोयल के साथ सेल्फी भी लीं। 

पहली बार किया स्टीम इंजन का सफर- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्टीम इंजन का सफर किया है। यह उनके लिए कमाल का अनुभव रहा है। बकौल गोयल स्टीम इंजन का सफर कर खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस कर रहा हूं।

बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक चलेगी रेल- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि शिमला में रेलवे द्वारा बनाए गए बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का प्रयास किया जाएगा। ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना शिमला रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार होगा।

ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करते हुए रेलवे स्टेशन के पुराने स्वरूप को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। गोयल शिमला में निजी दौरे पर आए हैं। उन्होंने कुछ समय निकालकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया और बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रेल विस्तार की जानकारी दी।

विज्ञापन

टॉय ट्रेन में अब कालका से तीन घंटे में पहुंचेंगे शिमला

railway minister piyush goyal in shimla

कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन छह घंटे की जगह मात्र तीन घंटे में पहुंचेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बाबत रेलवे के अफसरों को संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। निजी दौरे पर शिमला पहुंचे रेल मंत्री ने शनिवार को कहा कि कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों का समय आधा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अफसराें को छह माह में प्रस्ताव तैयार कर सौंपने को कहा गया है।

उन्होंने कुछ समय निकालकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया और बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रेल विस्तार की जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि शिमला-कालका हेरिटेज ट्रैक पर अतिरिक्त गाड़ियां चलाने, गाड़ियों के कोच बढ़ाने और सुविधाजनक कोच से लैस गाड़ियों के परिचालन की व्यवस्था की जाएगी। कालका- शिमला ट्रैक पर कम शोर वाली डीएमयू (डीजल लोकोमोटिव यूनिट) चलने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों को छह महीने का समय दिया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि कालका-शिमला ट्रैक पर सेवा विस्तार में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में केंद्र सरकार ने रेलवे में अभूतपूर्व निवेश किया है। रेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट में ढाई गुना बढ़ोतरी की गई है। मोदी सरकार ने जो वादा किया, उसे मिशन की तरह पूरा किया जा रहा है।

पहाड़ों में भूमि अधिग्रहण बड़ी समस्या

railway minister piyush goyal in shimla

पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल में रेल विस्तार की संभावनाएं तो हैं लेकिन पहाड़ों में भूमि अधिग्रहण बड़ी समस्या है। रेल विस्तार के लिए प्रतिबद्ध सरकार को जमीन की जरूरत है, जबकि हिमाचल में जमीन जुटाना आसान काम नहीं है। 

बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक चलेगी रेल- रेल मंत्री गोयल ने कहा कि शिमला में रेलवे की ओर से बनाए गए बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का प्रयास किया जाएगा। ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना शिमला रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार होगा। ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करते हुए रेलवे स्टेशन के पुराने स्वरूप को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed