{"_id":"ffe886f866f32d8002d01736713653c7","slug":"raid-de-himalaya-suresh-rana-leads-the-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड डी हिमालय: रैली में सबसे आगे हैं सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड डी हिमालय: रैली में सबसे आगे हैं सुरेश राणा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक रास्तों के सफर पर निकले रफ्तार के दीवाने पर्यटन नगरी मनाली पहुंच गए हैं। शिमला से शुरू हुई रेड डी हिमालय रैली मनाली पहुंच गई है। दोपहर को लुहरी और जलोड़ी जोत के समीप दो रेड डी हिमालय की कारें रफ्तार के दीवानों को धोखा दे गईं। बताया जा रहा है कि रैली के एक वाहन में आग लग गई, जबकि दूसरे वाहन का टायर निकल गया।
विज्ञापन
इसके चलते उन प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। रैली के दौरान हुए हादसों में प्रतिभागियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। रेड डी हिमालया कार रैली में अब तक के सफर में नौ बार विजेता रह चुके सुरेश राणा लीड पर चल रहे हैं। दूसरे दिन रैली मनाली पहुंची और इस रैली में मनाली से ताल्लुक रखने वाले सुरेश राणा एक मिनट दस सेकेंड से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर राजस्थान के राज सिंह राठौर हैं।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा में तीसरे नंबर पर हरप्रीत बाबा चंडीगढ़ हैं। सुरेश राणा के साथ शिमला के परविंद्र ठाकुर सहयोग दे रहे हैं। सुरेश के अनुसार उनके आगे बढ़ने का अंतर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन उनकी जिप्सी बीच-बीच में गर्म हो रही थी। इस कारण उन्हें उम्मीद के मुताबिक लीड नहीं मिली है। सोमवार सुबह यह रैली डलहौजी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
उनका यह सफर सिर्फ 24 किलोमीटर का होगा, जो बागी से कटिंडी तक होगा। मंगलवार को कटिंडी से यह दल डलहौजी के लिए रवाना होगा। डलहौजी से जम्मू के लिए प्रतियोगिता होगी और रैली श्रीनगर, लेह होते हुए जम्मू पहुंचेगी। रैली में 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 10 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 89 प्रतिभागी रविवार शाम को मनाली पहुंच चुके हैं।