{"_id":"8d45944b438a682523f3fffe941c6997","slug":"raid-at-dav-new-shimla-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में सामने आया डीएवी स्कूल का कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में सामने आया डीएवी स्कूल का कारनामा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Mar 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने वीरवार को डीएवी स्कूल न्यू शिमला में छापा मारकर लाखों की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। स्कूल में पुस्तक विक्रेता की दस दिन से दुकान सजी थी। विभाग की छह सदस्यीय टीम ने दोपहर बाद परिसर में छापा मारा।
विज्ञापन
इसमें अभिभावकों को बिना पक्के बिल के स्टेशनरी बेची जा रही थी। टीम ने पाया कि अभिभावकों को जो कच्चे बिल थमाए जा रहे थे उनमें पांच फीसदी की दर से वैट की वसूली भी की जा रही थी। विभाग ने इसके प्रमाण जुटा कर कारोबारी का स्कूल परिसर में उपलब्ध लाखों का स्टाक कब्जे में ले लिया है। इसकी कीमत को आंकने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
फिलहाल सामान को गिनकर स्कूल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है। जब्त स्टेशनरी के सामान में ड्राइंग पेपर, प्लास्टिक नोट बुक कवर, नेम स्लिप, पेंसिल, फाइल कवर, कलर्स, स्कैच पैन, ए फोर प्लेन पेपर और कापियां शामिल हैं। ये सभी आइटम टैक्सेबल आइटम हैं। छानबीन में पाया कि सामान को दस रोज स्कूल में स्टाल लगाकर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
टीम ने सामान बिक्री कर मिले कैश को भी काउंट किया। इससे विभाग ने इसे सीधे टैक्स चोरी का मामला मानकर कार्रवाई अमल में लाई। इस आधार पर ही विभाग कारोबारी से पेनल्टी की वसूली करेगा।
छानबीन कर होगी कार्रवाई : सहायक आयुक्त
आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने माना कि डीएवी स्कूल परिसर में अभिभावकों को बेची जा रही बिना पक्के बिलों की स्टेशनरी विभाग की टीम ने पकड़ी है।
इस पर लाखों की स्टेशनरी कब्जे में ली है। सामान की पूरी छानबीन करने के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तीन घंटे चली इस कार्रवाई में शामिल ईटीओ इंद्र शर्मा, प्रीतपाल सिंह, एईटीओ, लाल चंद चौहान गोवर्धन और इंस्पेक्टर हंस राज ने जांच की।
स्कूल का नहीं कोई लेना देना : प्रधानाचार्य
डीएवी न्यू शिमला की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने माना कि स्कूल में लगे स्टाल पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की है। कहा कि इससे स्कूल का कोई सरोकार नहीं है। स्कूल ने सिर्फ अभिभावकों की मांग पर कारोबारी को स्टाल लगाने की अनुमति दी थी। कहा कि किसी भी अभिभावक पर सामान लेने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जाता।
अभिभावकों ने ओवरचार्जिंग आदि की आज तक शिकायत नहीं की है। यह मामला कारोबारी और आबकारी विभाग के बीच का है। स्कूल पहले किताबें के रेट कन्फर्म करता है। उधर स्कूल परिसर में हुई कार्रवाई से अन्य स्कूलों में भी हड़कंप मचा हुआ।