{"_id":"57a344e84f1c1bb17b2b8ddb","slug":"rahul-gandhi-visit-in-four-dalit-rally-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में चार बड़ी दलित रैलियां, राहुल भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में चार बड़ी दलित रैलियां, राहुल भी आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस विजन बाबा साहिब मिशन कार्यक्रम चालू कर रही है। सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। दलित समुदाय को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य होगा। इसके बाद चार लोकसभा क्षेत्रों में चार बड़ी रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें से किसी एक में अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग का गठन करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। कहा कि शीघ्र दलित समुदाय की समस्याओं और उत्पीड़न के प्रति राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन सुरेश कुमार ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तबसे दलितों पर अत्याचार बढे़ हैं।
विज्ञापन
दलित समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हाल ही में गुजरात में दलित युवाओं को भाजपा के गौरक्षकों की ओर से गाय का चमड़ा निकालने पर पीटा गया। लखनऊ में गौरक्षकों की ओर से दलित को यह कहकर पीटा गया कि वे मरी हुई गाय को कफन में लपेट कर क्यों नहीं ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में दलित बस्तियां जलाई गईं। इनमें बच्चे जलकर मर गए। राजस्थान में दलित दूल्हे को पीटा गया। कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां-वहां पर दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। जबसे मोदी सरकार आई है, तबसे दलित अत्याचारों में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।