फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi rally in chambi kangra today himachal pradesh

जीएसटी में बदलाव करेंगे, पैरामिलिट्री जवानों को देंगे शहीद का दर्जा: राहुल

Thu, 07 Mar 2019 04:00 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 07 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in chambi kangra today himachal pradesh

लोकसभा चुनाव के शंखनाद को कांगड़ा के चंबी में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन रैली में अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर सत्ता में आए तो जीएसटी में बदलाव करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश है, लेकिन देश की रक्षा में सबसे आगे है।

विज्ञापन


पिछली बार जब मोदी आए थे तो हिमाचल को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें जीतेगी। जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के जीएसटी से सिर्फ  बड़े उद्योगपतियों को फायदा हुआ।
विज्ञापन


लाखों छोटे दुकानदार खत्म हो गए। सरकार बनते ही जीएसटी को बदल देंगे। देश में सिर्फ  एक टैक्स होगा। मोदी देश के 15 उद्योगपतियों को लाभ देना चाहते हैं। पुलवामा हमले में कांगड़ा के सीआरपीएफ जवान तिलक राज शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना बॉर्डर पर सेवाएं देती है। सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व अन्य पैरामिलिट्री जवान सीमा और भीतर भी सेवाएं देते हैं। दुख की बात है कि इन जवानों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता है।

 

इसलिए, चौकीदार चोर है

rahul gandhi rally in chambi kangra today himachal pradesh

कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार आई तो देश की इन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेता सेना के साथ रहे।

आठ दिन तक हमने इस पर एक शब्द नहीं बोला। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था। लेकिन प्रधानमंत्री पुलवामा हमले का राजनीतिकरण कर रहे। पीएम कांग्रेस की बुराई करने के साथ उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।

कांगड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर देश को राफेल पहले मिलते तो फायदा होता। सच यह है कि उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा देने के लिए राफेल डील में भ्रष्टाचार किया।

जिसे कागज का जहाज बनाना नहीं आता था, मोदी जादू से इस अनुबंध में 10 दिन पहले कंपनी बनाने वाले को ले जाए। इस अनुबंध से अब 10 साल बाद राफेल जहाज आएंगे। अगर कांग्रेस के अनुबंध को आगे बढ़ाते तो राफेल के जहाज सस्ते और पहले आते। इसलिए, चौकीदार चोर है।

मोदी ने अमीरों का कर्जा एनपीए में डाला, किसानों का माफ नहीं किया

rahul gandhi rally in chambi kangra today himachal pradesh

राहुल ने कहा कि मोदी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी सरीखे देश के 15 लोगों का साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जा एनपीए में डलवा दिया, लेकिन गरीब किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। इन किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ कर दिया। कांग्रेस देश में सभी किसानों का कर्जा माफ करेगी। नोटबंदी होने पर सिर्फ  गरीब लाइन में लगे, अमीर नहीं। काला धन मोदी की जेब में गया।

भाजपा के सांसद लड़ रहे हैं। हिंदोस्तान के किसान को साढ़े 3 रुपये दिन के दिए जा रहे हैं, यह शर्म की बात है। अब खबर आ रही है कि जेएंडके में मोदी ने अनिल अंबानी को बीमा के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा दिया है।

देश के हर गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी देंगे
कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो देश के हर गरीब नागरिक चाहे वह किसान, मजदूर, दुकानदार हो उसे न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी। गरीब के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। भाजपा क्रोध की विचारधार जबकि कांग्रेस प्यार की विचारधारा में विश्वास रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed