फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi rally in bilaspur, solan

हिमाचल में राहुल गांधी की रैली, जुटने लगी लोगों की भीड़

Thu, 01 May 2014 10:57 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 May 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in bilaspur, solan

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब से थोड़ी देर बाद दो बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये रैलियां हिमाचल के जिला बिलासपुर और सोलन में होंगी। राहुल बिलासपुर में करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के लिए वोट मांगेंगे। वहीं, दोपहर बाद सोलन में मोहन लाल ब्राक्टा के लिए चुनावी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


राहुल की इन दोनों रैलियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। लेकिन हाल ही में मोदी की रैली के बाद यह चुनौती भी है कि क्या कांग्रेस राहुल की इस रैली के लिए भीड़ जुटा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बिलासपुर में बहुत कम लोग रैली में पहुंचे हैं। राहुल यहां मोदी के बयानों पर पलटवार कर सकते हैं।

दो मई को अमीषा पटेल भी दिखाएंगी दम

दो मई को अभिनेत्री अमिषा पटेल हमीरपुर में रोड शो करेंगी तो मंडी में सेरी मंच पर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 4 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद चुनाव प्रचार के लिए हमीरपुर आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि आजाद ने ही चंबा और नाहन के साथ हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज देने का ऐलान किया था।


इसलिए उन्हें यहां लाया जा रहा है। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल 2 मई को पहले हमीरपुर और फिर मंडी में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगी। वह मंडी के सेरी मंच से लोगों को संबोधित भी कर सकती हैं। हिमाचल में वोटिंग 7 मई को है, इस कारण यहां 5 मई को प्रचार का शोर भी शांत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed