फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरभद्र सिंह: राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, राजा नहीं फकीर थे, हिमाचल की तकदीर थे के नारों से गूंजा शिमला

Fri, 09 Jul 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi pays tribute to virbhadra singh
श्रद्धाजंलि देते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री और सबके दिलों में राज करने वाले वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कांग्रेस कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर राजीव भवन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने राजा नहीं फकीर थे, हिमाचल की तकदीर थे के नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 1:17 मिनट पर राजीव भवन पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Rahul Gandhi pays tribute to virbhadra singh
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह को ढांढस बंधाया। इसके बाद जब राहुल गांधी लौटने लगे और वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह वाहन में रखने के दौरान खूब धक्का मुक्की हुई। वाहन में पर्थिव शरीर रखने के बाद विधायक विक्रमादित्य सिंह और उनके समर्थक भी रामपुर के लिए रवाना हो गए। वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार रामपुर में सतलुज नदी के किनारे शनिवार को दोपहर बाद किया जाएगा।

दो दिन छराबड़ा में रुकेंगे राहुल गांधी 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के आवास में रुकेंगे। राहुल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राजीव भवन में श्रद्धांजलि देने के तुरंत बाद अपने काफिले के साथ छराबड़ा रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार राहुल 9 और 10 जुलाई को छराबड़ा में रहेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो

Rahul Gandhi pays tribute to virbhadra singh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अपना एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है, जो शनिवार को रामपुर बुशहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से उनके अंतिम संस्कार में भाग लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi pays tribute to virbhadra singh
- फोटो : अमर उजाला

इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, एआईसीसी के सदस्य आनंद शर्मा और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल को शामिल किया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi pays tribute to virbhadra singh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed