{"_id":"60e7d91a8ebc3eb157488e26","slug":"virbhadra-singh-demise-news-former-cm-virbhadra-singh-body-for-antim-darshan-at-ridge-maidan-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह: रिज पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, नड्डा ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह: रिज पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, नड्डा ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धांजलि देते जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री जयराम के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार सुबह 10.57 पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। नड्डा ने वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। नड्डा ने कहा कि पांच दिन पहले मैं मुख्यमंत्री के साथ अस्पताल में उनको देखने आया था। उस समय वे रिकवर कर रहे थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। आज काल ने उनको हमसे छीन लिया है। यह बहुत दुखद घड़ी है। हमारे राजनीतिक विचार अलग-अलग थे, फिर भी उनके प्रति सम्मान था। उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। वी एग्री टू डिसएग्री बट वी रिस्पेक्टेड ईच अदर सेंटिमेंट्स एंड फीलिंग।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मैं मानता हूं कि यह प्रदेश की बहुत बड़ी क्षति है। एक बहुत बड़ा नेता जिसने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया, वह आज हमारे बीच नहीं है। व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए भी क्षति है।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जब वे मुख्यमंत्री थे तो मुझे विपक्ष का नेता बनने का मौका मिला। मेरे लिए वे गाइड थे। हम एक दूसरे का सम्मान करते थे। आज मैं मानता हूं कि हमने ऐसी शख्सियत को खो दिया, जिससे हिमाचल प्रदेश लाभान्वित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रदेश के कोने-कोने से लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए थे। हर किसी की इच्छा थी कि वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन करें। लोग घंटों लाइनों में खडे़ होकर अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन कॉफी हाउस के कर्मचारी एवं अर्की के निवासी नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह गरीबों का मसीहा थे। लोगों के दर्द को समझकर उन्हें दूर करने में पूरा जीवन लगा दिया। आज उनके अंतिम दर्शन के लिए आया हूं। ननखड़ी निवासी एलआर खाची ने कहा कि उनके जाने पर ऐसा लग रहा मानों पूरा प्रदेश अनाथ हो गया। कहा कि उनके लिए मन में सम्मान ही अंतिम दर्शन के लिए यहां खींच लाया। इनके दरबार से कभी कोई खाली नहीं गया। चौपाल के कुपवी की रहने वाली उषा ने बताया कि उन्होंने जीवन भर सबका भला किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए जो किया कोई और नहीं कर सकता। वो सही मायने में राजा थे, उनका तो आशीर्वाद मिल जाए वही काफी होता है। चौपाल की गड़ा पंचायत के प्रधान दिनेश गुंटा बोले लोगों के दिलों में राज करने वाला ऐसा नेता आज तक नहीं देखा। वो महान व्यक्ति थे, चौपाल में आज तक जो हुआ, उन्हीं के हाथों से हुआ है। इसलिए उन्हें अंतिम बार फूल चढ़ाने आया हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।