{"_id":"171fb513024843fc8341a4a938f38c67","slug":"rahul-gandhi-may-visit-shimla-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह यहां आ सकते हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष्ा राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह यहां आ सकते हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष्ा राहुल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष्ा राहुल गांधी अगले माह जून में हिमाचल आ सकते हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से उन्हें हिमाचल आने का न्योता दिया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश युवा कांग्रेस हिमाचल में एक बडे़ सम्मेलन का आयोजन करने की तैयारी में है। राहुल को भी इसी में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस इसी माह एक खास अभियान चलाने जा रही है। यह मोदी सरकार के भू अधिग्रहण बिल के खिलाफ पदयात्रा करने जा रही है। पदयात्रा के बीच लोगों को इसकी खामियों लो अवगत करवाएगी। यह पदयात्रा सभी ब्लाकों से शुरू की जाएगी और शिमला में संपन्न होगी।
विज्ञापन
इसके बाद ही यहां पर एक सम्मेलन भी प्रस्तावित है। इसी सम्मेलन में केंद्रीय नेताओं को भी बुलाने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि इस सम्मेलन में राहुल गांधी को भी बुलाया जा रहा है। हो सकता है कि राहुल इसमें आने की हामी भर दें।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पदयात्रा संपन्न होने के बाद जल्दी ही शिमला में एक सम्मेलम होगा। जिसमें केंद्र से बडे़ नेताओं को बुलाया जा सकता है। यह खास है कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 15 मई के बाद शुरू होने जा रहे हैं।
15 मई को कांग्रेस का सदस्यता अभियान खत्म हो जाएगा तो इसके बाद पार्टी के चुनाव शुरू होंगे। ये पांच साल बाद हो रहे हैं। ऐसे में राहुल ठीक संगठनात्मक चुनाव से पहले हिमाचल आ सकते हैं।