फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi and jp nadda will participate in marriage at himachal

बाराती बनकर आएंगे राहुल गांधी और जेपी नड्डा

Sat, 17 Jan 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and jp nadda will participate in marriage at himachal

हिमाचल की सियासत में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के दो कद्दावर परिवारों के बीच पारिवारिक रिश्ते बनने जा रहे हैं। कसौली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विनोद सुल्तानपुरी 30 जनवरी को रेणुका भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह चौहान की बेटी वैभवी के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

विज्ञापन


शादी की विशेष बात यह है कि बतौर बाराती दोनों पक्षों से जिन्हें न्योता दिया गया है, उनमें राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, कैबिनेट मंत्री ठाकुर कौल सिंह, विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा संगमा, जतिन प्रसाद, सचिन पायलट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

30 जनवरी को होगी शादी

rahul gandhi and jp nadda will participate in marriage at himachal

शिमला संसदीय सीट से 6 बार कांग्रेस के सांसद रहे दिवंगत नेता केडी सुल्तानपुरी के पुत्र और राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनोद सुल्तानपुरी की शादी रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह चौहान की बेटी वैभवी के साथ 30 जनवरी को होगी।

कसौली निर्वाचन क्षेत्र के सुल्तानपर गांव से बारात 30 जनवरी को रेणुकाजी विधासभा क्षेत्र के शामरा गांव पहुंचेगी। सुबह 10 बजे बारात का स्वागत होगा और दोपहर 3 बजे डोली की विदाई होगी। दोनों परिवारों के करीबियों ने बताया कि राज्य एवं केंद्र के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

सलमान की बहन के बाद दूसरी बड़ी शादी

rahul gandhi and jp nadda will participate in marriage at himachal

विनोद सुल्तानपुरी 2012 में कसौली निधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े और मात्र 24 मतों के अंतर से डॉ. राजीव सहजल ने जीत हासिल की थी। उनके ससुर बलवीर चौहान ने 2007 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन दिवंगत कांग्रेस विधायक डॉ. प्रेम सिंह को टक्कर दी थी।

बलवीर चौहान भाजपा सरकार के दौरान कई अहम ओहदों पर रहे थे। गौरतलब है कि आयुष और सलमान खान की बहन की शादी के बाद हिमाचल में एक बार फिर शाही शादी की तैयारी चल रही है।

अब देखना होगा कि आखिर दोनों पक्षों की ओर से कौन कौन दिग्गज नेता इस समारोह में शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed