फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raghunath temple theft at kullu, no clue so far.

हनुमान बोले, मैं वापस लाऊंगा भगवान रघुनाथ को

Fri, 12 Dec 2014 01:33 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
raghunath temple theft at kullu, no clue so far.

हिमाचल के जिला कुल्लू से चोरी हुए भगवान रघुनाथ का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। घाटी के लोग इस घटना से दुखी है और देवताओं की शरण में पहुंच गए हैं। वहीं, देवताओं के गुर के जरिए भी भगवान रघुनाथ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में कुछ लोगों ने सराज क्षेत्र में भगवान हनुमान के अवतार माने जाने वाले खोडू देवता ने गुर के माध्यम से भगवान रघुनाथ को ढूंढ लाने का दावा किया है। गुर के माध्यम से देवता ने ये भी कहा कि लोग देव नियमों को भूलते जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कारण देवता गायब हो रहे हैं। हालांकि, गुर के जरिए देवता ने भगवान रघुनाथ को वापस लाने का भी दावा किया है। हनुमान ने त्रेता युग में भी श्रीराम को मुसीबतों से बचाया था। ऐसे में अब लोगों को राम भक्त से काफी उम्मीदें जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तलाश जारी, नहीं मिल रही कामयाबी

raghunath temple theft at kullu, no clue so far.

वहीं, पुलिस को अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। चोरी की इस बड़ी वारदात को सुलझाने के‌ लिए सभी जिलों की पुलिस अलर्ट है। इसके अलावा इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है।

चोरी के लिए प्रवासी मजदूरों पर ही अंदेशा जताया जा रहा है। क्योंकि प्रदेश में इससे पहले हुई ज्यादातर चोरी की वारदातों में बिहार और नेपाल मूल के मजदूरों का ही हाथ रहा है।

पुलिस छापेमारी और नाकाबंदी कर इन दुर्लभ मूर्तियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा है। देखना है कि आखिर कब तक पुलिस चोरों को पकड़ पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed