{"_id":"63878e7e5e33ec5f8f0f3d2c","slug":"ragging-with-mbbs-trainee-in-chamba-medical-college-accused-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ragging Case Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रशिक्षु से रैगिंग, आरोपी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ragging Case Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रशिक्षु से रैगिंग, आरोपी निलंबित
Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
सार
चंबा में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को रैगिंग के लिए बुलाना द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु पर भारी पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को रैगिंग के लिए बुलाना द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु पर भारी पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसे चेताया है कि प्रशिक्षुओं को कहीं पर भी बुलाना रैगिंग की श्रेणी में आता है, जो बर्दाश्त नहीं करेगा। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक प्रशिक्षु ने प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु को अपने साथ 10 अन्य प्रशिक्षुओं को लेकर निर्धारित जगह पर (रैगिंग के लिए) मिलने के लिए बुलाया। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु ने निर्धारित जगह पर न जाकर पहले ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर प्राचार्य ने डिसप्ले कमेटी और एंट्री रैगिंग कमेटी की संयुक्त बैठक कर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु को बुलाकर उसका पक्ष भी सुना। इसके बाद संयुक्त निर्णय लेते हुए उसे एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। निर्धारित समय के बाद अब उससे लिखित में माफीनामा लेकर उस पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु चिकित्सकों को कहीं पर बुलाना भी रैगिंग की श्रेणी में आता है। इसलिए सीनियर एमबीबीएस प्रशिक्षु को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन