फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rafting is undergoing in late evening in Beas river kullu by putting Security rules aside

हादसों से सबक नहीं, उफनती ब्यास में अंधेरे में करवा रहे राफ्टिंग

Sat, 15 Jun 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
rafting is undergoing in late evening in Beas river kullu by putting Security rules aside
ब्यास में देर शाम करवा रहे राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में चंद रुपयों के लिए सैलानियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां राफ्ट संचालक नियमों को दरकिनार कर सूरज ढलने के बाद उफनती ब्यास नदी  में राफ्टिंग करवा रहे हैं।

विज्ञापन


नियम अनुसार शाम छह बजे के बाद ब्यास में राफ्टिंग नहीं करवा सकते। जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन देर शाम होने पर भी पर्यटकों को राफ्टिंग कराई जा रही है। ऐसे में पर्यटकों से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बीते दिनों ही विभाग ने औचक निरीक्षण और दस्तावेज जांचने के बाद सख्ती भी की, लेकिन नियमों से खिलवाड़ जारी है। गुरुवार शाम को बाशिंग के समीप एक राफ्ट सायं करीब पौने आठ बजे ब्यास नदी में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कई राफ्टिंग प्वाइंटों पर शाम होने तक सैलानियों को राफ्टिंग करवाई जा रही है। इन दिनों ग्लेशियर पिघलने से ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

करीब डेढ़ माह पहले भी ब्यास में राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत हो गई थी। ऐसे में रात के अंधेरे में करवाई जा रही रिवर राफ्टिंग पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती है। 


अगर कोई नियमों का उल्लंघन कर ब्यास में राफ्टिंग करवा रहा है तो विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। - बीसी नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed