फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Radio Hello Moginand in sirmour needs financial aid from government

Radio Hello Moginand: प्रदेश के पहले हेलो मोगीनंद रेडियो स्टेशन पर संकट, बजट की दरकार

Fri, 30 Sep 2022 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संजय गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Sep 2022 11:29 AM IST
सार

प्रदेश के पहले और देश के छठे कैंपस रेडियो स्टेशन हेलो मोगीनंद को संचालित करने के लिए अब शिक्षकों के हाथ भी खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Radio Hello Moginand in sirmour needs financial aid from government
रेडियो स्टेशन हेलो मोगीनंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में प्रदेश का पहला कैंपस रेडियो स्टेशन पर संकट के बादल छा गए हैं। 2018 में स्थापित रेडियो स्टेशन को चलाने में बजट की दरकार है। अब तक रेडियो स्टेशन को चलाने में शिक्षक अपनी जेब से खर्च करते आ रहे हैं। प्रदेश के पहले और देश के छठे कैंपस रेडियो स्टेशन हेलो मोगीनंद को संचालित करने के लिए अब शिक्षकों के हाथ भी खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


फिलहाल, इस कैंपस रेडियो स्टेशन को मुंबई स्थित एक अमेरिकी कंपनी ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। ब्रॉडकास्ट कंपनी की सालाना फीस 20,000 रुपये है। बताया जा रहा है कि अब  ब्रॉडकास्ट कंपनी मुंबई से अमेरिका शिफ्ट हो गई है। इसकी सालाना फीस भारतीय मुद्रा 20,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। इतनी बड़ी धनराशि को जुटाने में शिक्षक भी असमर्थ हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस रेडियो स्टेशन की स्थापना विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए की गई थी। किसी कारणवश अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी भी इससे घर बैठे इसका लाभ ले रहे थे। इसकी फ्रीक्वेंसी 300 मीटर के दायरे तक निर्धारित की गई है। फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा गया है। बजट का प्रावधान न होने के चलते इसकी फ्रीक्वेंसी का दायरा बढ़ाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगीनंद विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि कैंपस रेडियो स्टेशन के सालाना नवीनीकरण की तिथि नजदीक आ रही है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। संस्था या सरकार इसके लिए अनुदान दे तो ही इसको संचालित किया जा सकता है। इस रेडियो स्टेशन को डॉ. संजीव अत्री ने संचालित किया था, जो वर्तमान ने नौरंगाबाद स्कूल में मुख्य अध्यापक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed