हिमालयी राज्यों में मिलेगी अब मौसम की सटीक जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयी तीन राज्यों के मौसम पर दस रडार नजर रखेंगे। अभी हिमाचल के मौसम पर नजर रखने को पटियाला (पंजाब) में लगे रडार से सूचना लेकर नाऊ वेदर रिपोर्ट दी जा रही है। ऐसे में मौसम संबंधित तत्काल आने वाली रिपोर्ट ज्यादा सटीक नहीं होती।
मौसम से संबंधित जानकारी के लिए ये रडार हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लगाए जाएंगे। नई दिल्ली आईएमडी के डिप्टी डीजी डॉ. आनंद शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड में तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर में चार रडार लगाए जाने हैं।
इससे मौसम संबंधी तत्काल जानकारी पर्यटकों, किसानों और बागवानों को मिलेगी। ये रडार लगने से देश-विदेश में भी इन राज्यों के मौसम की पल-पल की सूचना प्राप्त की जा सकेगी। ये सारे आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी 660 जिलों में जिला एग्रो मेट यूनिट (डीएएमयू) स्थापित करेगी। देश के कुल 130 जिलों में ये केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके खुलने से किसानों और बागवानों को मौसम के पूर्वानुमान की सूचना मिलेगी।
इससे वे पूर्वानुमान के हिसाब से काम कर सकेंगे। उनका कहना है कि हिमाचल में सभी जिलों में ये केंद्र खुले हुए हैं। अब इन्हें ब्लॉक स्तर पर खोला जाएगा। प्रदेश में सिर्फ नौ लाख किसानों-बागवानों को पंजीकृत किया जा सका है। इसके बाद गांव स्तर पर ये केंद्र खोलने का लक्ष्य रहेगा।
नई ऐप शुरू करेंगे और महिला मंडलों को जोड़ेंगे
डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मौसम संबंधित नई एप शुरू करेगी। इससे देश के किसान, बागवान मौसम संबंधी जानकारी तत्काल मोबाइल फोन पर हासिल कर सकेंगे। हिमाचल में महिला मंडलों की मदद से भी मौसम संबंधी सूचना दी जाएगी। महिला मंडल इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकेंगे।