फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Quota for district kangra in Shastri teacher recruitment

शास्त्री शिक्षक भर्ती में सबसे बड़े कांगड़ा जिले को मिला कम कोटा

Sun, 21 Jul 2019 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Quota for district kangra in Shastri teacher recruitment
फाइल फोटो

 राज्य में  सबसे बड़े और अधिक सरकारी स्कूलों वाले जिले को शास्त्री अध्यापकों की भर्ती में शिक्षकों का कोटा कम मिला है, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी और राजधानी शिमला में शिक्षकों को भर्ती के बाद अधिक शास्त्री अध्यापक मिलेंगे। कांगड़ा को कम शास्त्री अध्यापक मिलने से यहां भर्ती के बाद भी शिक्षकों की कमी रहेगी। शिक्षा विभाग ने शास्त्री अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कांगड़ा जिला में उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को मिलाकर करीब साढ़े पांच सौ सरकारी स्कूल हैं, जबकि शास्त्री अध्यापकों की भर्ती में जिला को केवल 51 शिक्षक मिलेंगे। वहीं करीब सवा चार सौ सरकारी स्कूलों वाले मंडी जिला को 86 और करीब चार सौ सरकारी स्कूलों वाले शिमला को 81 शास्त्री अध्यापक मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बिलासपुर के डेढ़ सौ और चंबा के करीब ढाई सौ स्कूलों को 30-30, हमीरपुर के डेढ़ सौ स्कूलों को 14, कुल्लू के डेढ़ सौ स्कूलों को 18, किन्नौर के करीब 50 स्कूलों को चार, लाहौल-स्पीति के 50 से कम स्कूलों को दो शास्त्री अध्यापक मिलेंगे। इसके अलावा सिरमौर के करीब डेढ़ सौ स्कूलों को पांच, सोलन के पौने दो सौ स्कूलों को 34 और ऊना के पौने दो सौ स्कूलों को 20 शास्त्री अध्यापक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा राजकुमार ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों की वेकेंट रिपोर्ट में अधिक अध्यापकों की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन डिमांड से कम अध्यापक मिले हैं। अध्यापकों की अलॉटमेंट निदेशालय स्तर पर ही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed