फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   quiz compitition in college

Shimla News: नारा लेखन में कनिका प्रथम, पारुल को दूसरा स्थान

Wed, 05 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
quiz compitition in college
पॉटरहिल में पर्यावरण संरक्षण पर लगाई कार्यशाला
विज्ञापन

हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान संस्थान, वन विभाग, संजौली कॉलेज, कोटशोरा कॉलेज और बीड्स कॉलेज ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान संस्थान ने पश्चिमी हिमालय समशीतोष्ण आर्बोरेटम, पॉटर हिल, समरहिल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला लगाई। इस वर्ष का ‘थीम हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली’ मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी, कोटशेरा कॉलेज, बीड्स कॉलेज और संजौली कॉलेज के 90 छात्र मौजूद रहे। इतिहासकार एवं विख्यात लेखक राजा भसीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, क्विज और स्किट प्ले प्रतियोगिताएं कारवाई गईं।
कार्यशाला में मृदा के स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन रसायनों के कारण हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई। जैविक कृषि को अपनाने पर बल दिया गया। वनमंडल अधिकारी शाहनबाज ने जल और मृदा संरक्षण पर बल दिया। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान संस्थान वैज्ञानिक वनीत जिश्टु ने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए हरित स्थान के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

नारा लेखन में राजकीय महाविद्यालय संजौली की कनिका शर्मा पहले, पारुल ठाकुर दूसरे और अर्पिता वत्सयान ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली की वैशाली शर्मा ने पहला, आयुषी जसरोटिया ने दूसरा और अर्पिता वत्सयान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली पहले, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय दूसरे और सेंट बिड्स कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। नाटक प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पहले, सेंट बिड्स कॉलेज दूसरे और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed