{"_id":"5d6d052d8ebc3e939e46eb2e","slug":"questions-raised-on-selection-of-teachers-for-the-state-award-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवार्ड के लिए शिक्षकों के चयन पर फिर उठे सवाल, निदेशालय को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवार्ड के लिए शिक्षकों के चयन पर फिर उठे सवाल, निदेशालय को सौंपी शिकायत
Mon, 02 Sep 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के 12 शिक्षकों को इस साल राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पुरस्कार देने के लिए चुने शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन चयन प्रक्रिया इस साल भी सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
एक चयनित शिक्षक के खिलाफ प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिकायत दी गई है। इस शिक्षक के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों सहित प्रिंसिपलों से शिक्षक के रिकॉर्ड की पड़ताल करने की मांग की गई है। आरोप है कि शिक्षक ने अपने आवेदन में झूठी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
राम कुमार, चंद्रसेन और हरिकृष्ण ने यह शिकायत की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजी है। बीते साल भी निदेशालय की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। विवाद बढ़ने के बाद अंतिम क्षणों में एक शिक्षक को सूची से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन