फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Questions raised about HPU exam secrecy, allegations of students transporting answer sheets in buses

Shimla: एचपीयू की परीक्षा गोपनीयता पर सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं को विद्यार्थी बसों में ले पर जांच के आदेश

Sat, 18 Apr 2026 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 11:06 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा गोपनीयता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन
Questions raised about HPU exam secrecy, allegations of students transporting answer sheets in buses
एचपीयू की उत्तरपुस्तिकाओं को विद्यार्थी बसों में ले जाने का आरोप। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा गोपनीयता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। संजौली क्षेत्र में परीक्षाओं के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं को सामान्य छात्र बसों में ले जाया गया। इन बसों में आम छात्र भी सफर करते हैं। ऐसे में गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर उत्तर पुस्तिकाएं खुले में रखी गईं, जो व्यवस्था की गंभीर कमी को दर्शाता है।

विज्ञापन

एसएफआई के परिसर सचिव मुकेश कुमार और परिसर अध्यक्ष योगी ने जारी बयान में कहा  कि पहले इस कार्य के लिए विशेष सीक्रेसी बस का उपयोग होता था, लेकिन अब उस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों के चयन को लेकर भी पारदर्शिता पर प्रश्न उठाए गए हैं। एसएफआई नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता सुनिश्चित की जाए और इस तरह की लापरवाही पर तुरंत रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश, रिपोर्ट मांगी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। विश्वविद्यालय  मामले की जांच कर रहा है। मूल्यांकन शाखा को मामले की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed