फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   question on security agencies in army officer issue at dharamshala

सेना अफसर के खिलाफ पर्चे बांटने का मामलाः सुरक्षा एजेंसियों पर उठे सवाल

Tue, 05 Dec 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 05 Dec 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
question on security agencies in army officer issue at dharamshala

धर्मशाला में सेना के बिग्रेडियर के खिलाफ पर्चे बंटने के मामले में आईएसआई का नाम सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सेना को शक है कि अफसर की छवि और सेना का मनोबल गिराने के लिए हो सकता है कि आईएसआई ने ऐसी साजिश रची हो। 

विज्ञापन

























लेकिन, आईएसआई का नाम सामने आने के बाद धर्मशाला में सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। पहला सवाल यह कि अगर यह कारनामा किसी आईएसआई एजेंट का है तो किसी भी सुरक्षा एजेंसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। 
विज्ञापन


जबकि धर्मशाला में रॉ, आईबी, सीआईडी और आर्मी इंटेलिजेंस जैसी गुप्तचर एजेंसियां काम कर रही हैं। यही नहीं, आईएसआई के एजेंट धर्मशाला में कितने समय से जासूसी कर राष्ट्रीय अस्मिता को खतरा पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई एजेंटों के हाथ कोई खुफिया दस्तावेज तो नहीं लगे

question on security agencies in army officer issue at dharamshala

कहीं आईएसआई एजेंटों के हाथ कोई खुफिया दस्तावेज तो नहीं लग चुके हैं। आईएसआई एजेंटों के साथ क्या स्थानीय व्यक्ति भी शामिल तो नहीं। इन सभी सवालों के जवाब मामले की जांच के बाद ही पता चलेंगे लेकिन इतना जरूर है कि धर्मशाला में आईएसआई की दस्तक की खबर ने सनसनी जरूर फैला दी है।

हालांकि, बिग्रेडियर की ओर से धर्मशाला थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस गहन जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सेना के अफसर के खिलाफ पर्चे बांटने वाले आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सेना की जांच टीम आरोपी के काफी करीब पहुंच चुकी है। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने सेना अफसर के खिलाफ पर्चे बंटवा दिए थे। पर्चों में सेना के अफसर और उनकी पत्नी पर जवानों और उनकी पत्नियों के साथ प्रताड़ना की बात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed