{"_id":"6572c4be8d556b050104a7ed","slug":"python-rescued-in-nahan-sirmour-himachal-pradesh-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में डाकघर के समीप निकला चार फीट लंबा अजगर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में डाकघर के समीप निकला चार फीट लंबा अजगर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Fri, 08 Dec 2023 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:41 PM IST
सार
पिछले काफी दिनों से अजगर इसी क्षेत्र में डेरा जमाए बैठा था। इससे पहले भी लोगों ने इसे यहीं देखा। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ दफ्तरों में कामकाज करने वाले कर्मचारियों में भी खौफ बना हुआ था।
विज्ञापन
रेस्क्यू किया गया अजगर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नाहन शहर के बीचोंबीच स्थित मुख्य डाकघर से सटे सड़क के डंगे में घुस रहे चार फीट लंबे अजगर को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू किया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने अजगर को पकड़ा, जिसे बाद में जड़जा के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से अजगर इसी क्षेत्र में डेरा जमाए बैठा था। इससे पहले भी लोगों ने इसे यहीं देखा। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ दफ्तरों में कामकाज करने वाले कर्मचारियों में भी खौफ बना हुआ था। सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय भी इसी जगह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को अजगर दिखते ही कई लोग सड़क पर इकट्टा हो गए। इस दौरान मेजर दीपक धवन ने आसानी से अजगर को रेस्क्यू कर लिया। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को भी दी। मौके पर वन विभाग के ग्रेड टू अधीक्षक जसवीर सिंह, वन रक्षक मोहसिन खान, वन कर्मी रणवीर सिंह व हेमराज मौके पर पहुंचे।
अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने उसे जड़जा के जंगल में छोड़ा। इसके कुछ ही समय बाद अजगर सड़क पर आ गया। यहां से गुजरते वक्त लोगों ने गाड़ी से इसकी तस्वीरें लीं। बहरहाल, शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।