{"_id":"6173b6ce59d50970b0041c1e","slug":"python-rescued-by-forest-department-in-jwalamukhi-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में दहशत: घर में घुसा अजगर, रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में दहशत: घर में घुसा अजगर, रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा
Sat, 23 Oct 2021 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:48 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने अजगर को कुछ ही देर में पकड़ कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जंगल में छोड़ा विशालकाय अजगर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्वालामुखी क्षेत्र के भड़ोली के गांव मखरोड में शुक्रवार देर रात एक विशालकाय अजगर घर में घुस गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज राजेश कुमार, वन रक्षक शमां देवी, विनोद कुमार, सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया।
विज्ञापन
टीम ने अजगर को कुछ ही देर में पकड़ लिया। वन रक्षक विनोद कुमार बीते एक साल में करीब 10 अजगर रेस्क्यू कर चुके हैं। वन विभाग बीट इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि देर रात दूरभाष पर सूचना मिली कि एक अजगर घर में घुस रहा है, तभी वन विभाग की टीम का गठन किया गया। अजगर को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन