Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Purnima story narrated in Radha-Krishna temple

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में सुनाई पूर्णिमा की कथा

Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Purnima story narrated in Radha-Krishna temple
शिमला। माघ पूर्णिमा माघ महीने के अंत का प्रतीक है और आध्यात्मिक चिंतन तथा शुद्धि का समय माना जाता है। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में माघ पूर्णिमा पर बुधवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर में माघ पूर्णिमा के लिए विशेष पूजा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें व्रत रखने वाली महिलाओं सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भगवान विष्णु को फल, मिठाई, कशास और पंचामृत का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी सुशील ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं से पूजा करवाई। इसके बाद दोपहर 12 बजे माघ पूर्णिमा व्रत और सत्यनाराण की कथा सुनाई गई। जिसमें 30 से 40 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा सुनने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। पंडित ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु स्वयं ही गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article