{"_id":"589c90684f1c1bc15537af7a","slug":"punjabi-album-shooting-in-naggar-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गर में पंजाबी एलबम की शूटिंग, लोगों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गर में पंजाबी एलबम की शूटिंग, लोगों की उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर/मनाली (कुल्लू)
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली का धरोहर गांव कैमरा लाइट एक्शन से गूंजता रहा। नग्गर के रियासत कालीन महल में पंजाबी एलबम के कुछ सीन शूट किए गए। इस एलबम को पंजाब के मशहूर पॉप सिंगर अशोक मस्ती पर अहम दृश्य फिल्माए गए। यारियां-यारियां नामक इस वीडियो एलबम का निर्माण स्वयं अशोक मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक मस्ती ने अमर उजाला को बताया कि करीब दो दिन तक वे मनाली के विभिन्न स्थलों पर शूट करेंगे। वीरवार को नग्गर कैसल में एक पंजाबी मॉडल को यारियां-यारियां गीत के बोलों पर थिरकते हुए दिखाया गया। सुबह के समय मौसम खराब रहने के चलते दोपहर बाद ही शूटिंग शुरू हो पाई। सभी तैयारियां पूरी होते ही तीन घंटे में नग्गर में सीन ओके हो गए।
विज्ञापन
लव वेटिंग की टीम रवाना
मराठी फिल्म लव वेटिंग के लिए सुबह के समय कुछ सीन शूट किए गए। दोपहर बाद मराठी फिल्म यूनिट मुंबई के लिए रवाना हो गई। फिल्म के निदेशक प्रवेश पवार ने बताया कि बर्फबारी के चलते वे सोलंगनाला और मनाली के अन्य स्थलों के नैसर्गिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि मनाली के होते हुए विदेशी लोकेशन पर शूट करना समझदारी का काम नहीं है।
विज्ञापन