फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab's ETT Tet pass teachers stopped CM Kejriwal's convoy, threw pamphlets

Solan: पंजाब के ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने रोका सीएम केजरीवाल का काफिला, परचे फेंके

Thu, 03 Nov 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 08:22 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध करने पंजाब से आए ईटीटी टेट अध्यापकों ने केजरीवाल का काफिला रोक दिया। इससे पहले रोड शो के बाद पुराने बस अड्डे पर जैसे ही खुले कैंटर से केजरीवाल भाषण देने लगे तो इन अध्यापकों ने उन पर परचे फेंके। 

विज्ञापन
Punjab's ETT Tet pass teachers stopped CM Kejriwal's convoy, threw pamphlets
पंजाब के अध्यापकों ने रोका सीएम केजरीवाल का काफिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सोलन में रोड शो के दौरान खूब हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध करने पंजाब से आए ईटीटी टेट अध्यापकों ने केजरीवाल का काफिला रोक दिया। इससे पहले रोड शो के बाद पुराने बस अड्डे पर जैसे ही खुले कैंटर से केजरीवाल भाषण देने लगे तो इन अध्यापकों ने उन पर परचे फेंके।  परचों में अध्यापकों की मांगें लिखी थीं। लिखा था कि पंजाब की आप सरकार 180 ईटीटी टेट पास अध्यापकों के साथ किए वादों से भागी। इन अध्यापकों ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने उन्हें वित्तीय लाभ नहीं दिए।

विज्ञापन


इसी बीच आप कार्यकर्ताओं ने परचे फेंकने वालों को रोकने की कोशिश की तो दोनों ओर से धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चल पड़े। आप कार्यकर्ता अध्यापकों को भीड़ से बाहर ले गए। उसके बाद केजरीवाल ने अपना भाषण दोबारा शुरू किया। हंगामे के बीच केजरीवाल मात्र पांच मिनट में भाषण खत्म कर चले गए। केजरीवाल बोले कि ऐसी गुंडागर्दी चाहिए तो कांग्रेस और भाजपा के पास चले जाओ। ये जो आए हैं, ये पंजाब के शिक्षक नहीं, बल्कि उनके भाड़े के गुंडे हैं। हमें गुंडागर्दी करनी नहीं आती। हम शरीफ, ईमानदार और देशभक्त लोग हैं। हम दूसरे राज्यों में जाकर गुंडागर्दी नहीं करते। मुझे स्कूल, मुहल्ला क्लीनिक, अस्पताल और बिजली बनानी आती है। 
विज्ञापन


पांच साल मौका दे दो, काम पसंद नहीं आया तो दोबारा नहीं आऊंगा: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने हिमाचल को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले जनता के पास विकल्प नहीं था। लेकिन इस बार एक ईमानदार पार्टी आई है। रोड शो के बाद पुराने बस अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को उनकी पार्टी से इतना प्यार है कि कांग्रेस कि वहां पर जीरो सीट आई है। भाजपा की पहले तीन थीं अब मात्र आठ सीटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस, अभी तक हिमाचल में यही चलता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से हिमाचल पिछड़ा हुआ रह गया है। अगर यह फिर से आ गए तो हिमाचल फिर से पिछड़ा रह जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोगों ने इतने साल कांग्रेस को मौका दिया, इतने साल भाजपा को मौका दिया है। अब आपसे पांच साल मांगने को आया हूं। पांच साल दे दो। यदि काम पसंद नहीं आया तो दोबारा नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतने काम किए हैं कि अब वहां के लोग अन्य किसी पार्टी को नहीं मानते। आप लोग एक बार पांच साल मौका दे दो। दोबारा अन्य पार्टियों को भूल जाओगे।


रोड शो में देरी से पहुंचे केजरीवाल
केजरीवाल ने जनसमर्थन के लिए शहर के मालरोड पर रोड शो निकाला। यह रोड शो सपरून चौक से शुरू हुआ जबकि केजरीवाल कुछ देरी से पहुंचे। पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप वह रोड शो में पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी हरजोत सिंह बैंस और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर समेत सोलन जिला के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। सपरून चौक से पुराने अब अड्डे तक रोड शो करीब एक घंटे में पहुंचा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed