{"_id":"684c3fd900e01f04540de1ed","slug":"punjab-governor-and-his-wife-admitted-to-igmc-again-shimla-news-c-19-sml1007-551101-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंजाब के राज्यपाल और उनकी \nपत्नी फिर आईजीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंजाब के राज्यपाल और उनकी पत्नी फिर आईजीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर बाद तबीयत ठीक होने पर दी छुट्टी
हिमाचल के राज्यपाल शुक्ल ने पूछा दोनों का हालचाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में दाखिल पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल शुक्ल ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उपचार बारे जानकारी ली।
गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी को वीरवार रात करीब 9 बजे अचानक सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद दोनों को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड नंबर 634 और 635 में लाया गया। यहां ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचें की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गईं हैैं। प्राथमिक उपचार के बाद वीरवार रात करीब 9:25 बजे उन्हें छराबड़ा स्थित सरकारी आवास भेजा था। लेकिन रात 11:00 बजे दोबारा तबीयत खराब होने पर दोनों को आईजीएमसी लाया गया और सुबह तक उन्हें अस्पताल में ही रखा। सुबह हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब आधे घंटे तक दोनों का हालचाल पूछा। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि वीरवार रात अचानक मौसम और ऊंचाई में बदलाव की वजह से दोनों को स्वास्थ्य समस्या हुई थी।
गुलाब चंद कटारिया लंबे समय से समशीतोष्ण क्षेत्र चंडीगढ़ में रह रहे हैं। शिमला की तुलना में चंडीगढ़ का तापमान लगभग 10 डिग्री अधिक रहता है। अचानक कम तापमान और अधिक ऊंचाई के कारण उन्हें दिक्कत हो गई थी। बताया कि शुक्रवार दोपहर तक गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी की हालत पूरी तरह से सामान्य हो चुकी थी। मेडिकल टीम ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देशों के साथ उन्हें छुट्टी की अनुमति दे दी। अभी वह अपने सरकारी निवास में आराम कर रहे हैं। अगले 48 से 72 घंटे तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी।