फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab elections result: Celebration in Shimla on the victory of Aam Aadmi Party, workers swing, distributed sweets

पंजाब चुनाव परिणाम: आम आदमी पार्टी की जीत पर शिमला में भी जश्न, बांटी मिठाई

Thu, 10 Mar 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 07:41 PM IST
सार

पंजाब में तस्वीर साफ होते ही जीत का जश्न शुरू हो गया। करीब 1:30 बजे कार्यकर्ताओं ने लोअर बाजार होते हुए तारघर तक विजयी जुलूस निकाला। पार्टी उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा की पंजाब में आम लोगों की जीत हुई है। पंजाब के अलावा हिमाचल के लोगों में भी आप की जीत को लेकर उत्साह है।

विज्ञापन
Punjab elections result: Celebration in Shimla on the victory of Aam Aadmi Party, workers swing, distributed sweets
शिमला में आप कार्यकर्ताओं का जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता पर काबिज होने के बाद हिमाचल प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नाटी भी डाली। गुरुवार सुबह 11 बजे खलीनी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। करीब 12 बजे से कार्यकर्ता यहां पहुंचना शुरू हुए। 12:30 बजे पंजाब में तस्वीर साफ होते ही जीत का जश्न शुरू हो गया। करीब 1:30 बजे कार्यकर्ताओं ने लोअर बाजार होते हुए तारघर तक विजयी जुलूस निकाला। पार्टी उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा की पंजाब में आम लोगों की जीत हुई है। पंजाब के अलावा हिमाचल के लोगों में भी आप की जीत को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता महंगाई से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश किए गए बजट में जनता को कुछ नहीं दिया गया है। हिमाचल का हर वर्ग जयराम सरकार ने नाराज है। विधानसभा में इसका उदाहरण देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से भी जनता तंग आ चुकी है। जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है। वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में शिमला नगर निगम का चुनाव है। इसमें 41 वार्डों में प्रत्याशी उतारे जाने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर केजरीवाल की नीतियों के बारे में अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी रतनेश गुप्ता सहित दिल्ली से कई बड़े नेता शिमला पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed