फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab elections: Political stir in Himachal due to AAP's victory in exit polls

पंजाब चुनाव: एग्जिट पोल में आप की जीत से हिमाचल में सियासी हलचल

Tue, 08 Mar 2022 10:33 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 10:33 AM IST
सार

पंजाब एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलने से हिमाचल में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य पार्टी के नेता हिमाचल का जल्द रुख कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab elections: Political stir in Himachal due to AAP's victory in exit polls
एग्जिट पोल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलने से हिमाचल में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। हिमाचल में पार्टी पहले से ही चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू किए गए हैं। पंजाब में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य पार्टी के नेता हिमाचल का जल्द रुख कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में नौ महीने के बाद ही विधानसभा के चुनाव हैं। राज्य के अधिकांश जिले पंजाब से सटे हैं। इनमें जिला ऊना सहित चंबा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर शामिल हैं।

विज्ञापन


इन जिलों की सीमा पंजाब से लगती है। इनसे लोगों का अकसर पंजाब आना-जाना लगा रहता है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा इनकी जनसंख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में आम आम आदमी पार्टी इन जिलों में ज्यादा फोकस कर सकती है। मंडी लोकसभा उपचुनाव में भी करीब 14 हजार लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संपर्क बनाए हुए है। वर्तमान प्रदेश में दो लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख के करीब पेंशनर है। 
विज्ञापन


पंफलेट बांटकर भी अपना एजेंडा स्पष्ट कर रही आप
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सदस्यता अभियान छेड़ा है। पंफलेट बांटकर भी लोगों के समक्ष पार्टी का एजेंडा रखा जा रहा है। इसमें बिजली और पानी को मुफ्त देने की बात कही जा रही है। गरीबों के लिए कॉलोनियां, लोगों को भरपेट भोजन, राशन सस्ता आदि के वादे किए जा रहे हैं। हर घर में व्यक्ति को रोजगार देने का भी आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में इसका सफाया किया है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed