{"_id":"5b02715e4f1c1bd0408b6dda","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-on-a-visit-to-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम अमरिंदर को लगी सर्दी, घूमने नहीं जा सके सोलंगनाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम अमरिंदर को लगी सर्दी, घूमने नहीं जा सके सोलंगनाला
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 21 May 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में छुट्टियां बिताने आए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोलंगनाला नहीं जा सके। सर्दी लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते वह दिन भर शनाग गांव स्थित होटल में रहे। हालांकि, उनके साथ आए मंत्री राणा गुरमीत सिंह और उनके अन्य दोस्तों ने रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला का सैर सपाटा किया है। साथ ही वे रोप-वे के जरिये फातरू भी गए।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के तहत रविवार को अमरिंदर सिंह को सोलंगनाला के साथ फातरू जाना था, जहां उन्हें कुल्लवी धाम परोसी जानी थी। हिमाचल के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनके मनाली प्रवास पर आने का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने उन्हें कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित भी किया। इस मौके पर गोविंद सिंह ठाकुर ने पंजाब के सीएम के साथ परिवहन, खेल और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच करीब एक घंटा मुलाकात हुई। उल्लेखनीय है कि सीएम अमरिंदर मनाली में 23 मई तक रहेंगे।
विज्ञापन