{"_id":"5eb283728ebc3e902c208495","slug":"punishment-to-himachal-police-head-constable-for-misbehave","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर की बदसलूकी, हेड कांस्टेबल को 15 दिन ग्राउंड में पिट्ठू चढ़ाने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर की बदसलूकी, हेड कांस्टेबल को 15 दिन ग्राउंड में पिट्ठू चढ़ाने की सजा
Wed, 06 May 2020 02:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता(बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 May 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के झंडूता थाने के मुख्य आरक्षी को फोन पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता से नशे की हालत में बदसलूकी करना महंगा पड़ा। पुलिस कर्मी को उसके कृत्य के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं कर्मी को 15 दिनों तक 15 किलो के पिट्ठू के साथ ग्राउंड में भी कड़ा परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार किसी शिकायतकर्ता ने झंडूता थाना फोन किया। लेकिन फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी ने शिकायत कर्ता के साथ बदसलूकी की। इसके बाद शिकायत कर्ता ने सीधे एसपी बिलासपुर को शिकायत की। एसपी ने इस संबंध में थाना झंडूता को सूचना दी कि उक्त कर्मी को उनसे बात करने को कहा जाए। लेकिन उक्त कर्मी थाना में नहीं था। किसी तरह उस कर्मी की बात एसपी से करवाई गई।
विज्ञापन
लेकिन कर्मी एसपी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उक्त पुलिस कर्मी को एसपी बिलासपुर कार्यालय की ओर से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त कर्मी को इस दौरान 15 दिनों तक ग्राउंड में 15 किलो के पिट्ठू के साथ कड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन