{"_id":"62c5be9597e7ab3b6d7930e0","slug":"pumping-stalled-from-silt-giri-gumma-and-koti-barandi-in-drinking-water-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"Water crisis Shimla: पेयजल परियोजनाओं में आई गाद, गिरि, गुम्मा और कोटी बरांडी से पंपिंग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water crisis Shimla: पेयजल परियोजनाओं में आई गाद, गिरि, गुम्मा और कोटी बरांडी से पंपिंग ठप
Wed, 06 Jul 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:37 PM IST
सार
सभी पेयजल परियोजनाओं में भारी बारिश के बाद आई गाद के कारण बुधवार को दिनभर शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। गिरि, गुम्मा और कोटी बरांडी परियोजनाओं से सप्लाई न मिलने से शहर के सभी स्टोरेज टैंक खाली हो गए हैं।
विज्ञापन
पेयजल परियोजनाओं में आई गाद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेयजल संकट गहरा गया है। सभी पेयजल परियोजनाओं में भारी बारिश के बाद आई गाद के कारण बुधवार को दिनभर शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। गिरि, गुम्मा और कोटी बरांडी परियोजनाओं से सप्लाई न मिलने से शहर के सभी स्टोरेज टैंक खाली हो गए हैं। इसके चलते शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही। चक्कर समेत कई इलाकों में बुधवार को चौथे दिन भी शाम पांच बजे तक पानी नहीं आया। न्यू शिमला, खलीनी, कनलोग समेत चौड़ा मैदान के कुछेक इलाकों में ही पानी दिया गया। शहर में अब पानी का शेड्यूल चौथे दिन में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
पानी न मिलने से हजारों लोग परेशान हैं। पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि परियोजना से मंगलवार दोपहर के बाद से पंपिंग ठप चल रही है। बुधवार को भी इस परियोजना से शहर को पानी नहीं मिला। गुम्मा परियोजना में भी सुबह के समय सप्लाई बाधित रही। दोपहर बाद शिमला के लिए इसका पानी मिलने लगा है। कोटी बरांडी पेयजल परियोजना में भी बुधवार दोपहर 3:00 बजे से पंपिंग शुरू हो पाई है। गाद के चलते गिरि के कई स्टोरेज टैंक में गाद भरी है। यहां ट्यूब सेटलर भी नहीं चल रहे हैं। वीरवार को भी शहर में संकट रहने वाला है।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में भी चौथे दिन पानी
राजधानी में गर्मी के बाद अब बरसात के मौसम में भी पानी की सप्लाई चौथे दिन में चली गई है। लोगों का कहना है कि पेयजल कंपनी शहर में पानी की सप्लाई नियमित करने में फेल रही है। बीते दो महीने से तय शेड्यूल के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा। शहर के संजौली जोन में वीरवार को चौथे दिन पानी दिया जाएगा। यहां इंजनघर, संजौली बाजार, इंद्रनगर, हिमगिरि, छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला बाजार, ऐराहोम, एसडीए परिसर, विकासनगर कालोनी, सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, बसस्टैंड, मालरोड और रिज मैदान क्षेत्र में चौथे दिन पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन