फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulwama terror attack martyr tilak raj friends statement in kangra himachal

हर साल छुट्टी में कुछ नया करते थे शहीद तिलक राज, दोस्तों ने बताईं रोचक बातें

Sun, 17 Feb 2019 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंद्रो (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंद्रो (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
pulwama terror attack martyr tilak raj friends statement in kangra himachal

हर बारी नोईं गेम होंदी थी तिलक भाइये दी.... कुछ नोआं करदे थे। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद ज्वाली के जंद्रो गांव के शहीद तिलक की अंतिम यात्रा में आए डोला बासा के तेज सिंह और बासा के अनिल कुमार ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


युवकों ने कहा कि शहीद तिलक जब भी छुट्टी आते थे तो वह हारचकियां गांव तक के युवकों को फोन कर कुछ नया करने को कहते। युवकों ने बताया कि हर बार उनके पास कोई नया काम होता था। कभी क्रिकेट मैच तो कभी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

विज्ञापन

छुट्टी आते ही गाना सुनाते

pulwama terror attack martyr tilak raj friends statement in kangra himachal

तिलक की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में दर्जन से भी अधिक टीमें भाग लेती थीं।  तिलक ने खुद भी स्कूल की कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक अपने खेल का प्रदर्शन किया था।

खेलकूद प्रतियोगिता ही नहीं छुट्टी आते ही गाना सुनाते और कहते कि इसकी वीडियो बनानी है। साल 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए तिलक राज युवकों को हमेशा मेहनत करके फौज में जाने को कहते।

सीआरपीएफ में भर्ती होने से पहले तिलक राज ने गांव में ही फोटोग्राफी की दुकान भी की थी। करीब तीन साल तक दुकान करने के बाद वह सेना में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed