#pulwama: हिमाचल में दूसरे दिन भी बंद रहे कई बाजार, जगह-जगह प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। दोपहर तक बाजार बंद रहे। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जांबाजों की शहादत का बदला लेने की मांग की।
मंडी के सुंदरगर, सरकाघाट, करसोग, नगवाईं, बालीचौकी, गोहर, पनारसा, बनाला, औट, थलौट आदि बाजार दोपहर तक बंद रहे। चंबा और डलहौजी में कारोबारियों ने रोष रैली निकाली। पाकिस्तान का पुतला भी फूूंका गया।
चंबा में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने रोष रैली निकाली। कर्मचारियों समेत छात्र संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। कुल्लू, भुंतर और बजौरा में भी बाजार बंद रहे। मनाली के निंगमा हिमालयन बुद्धिस्ट गोंपा में शनिवार को शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए आर्यावलोकितेश्वर मंत्र का जाप किया गया।
हिमालयन क्षेत्र तथा कुल्लू मनाली में रह रहे बौद्ध अनुयायियों ने यह जाप किया। इसमें लाहौल-स्पीत, किन्नौर, लद्दाख, जांस्कर तथा कुल्लू जिले के बौद्ध धर्म अनुयायियों ने भाग लिया।
इमरान और पाकिस्तान का पुतला फूंका
गोंपा में गत पांच फरवरी से बुद्ध की ओर से बताए गए आर्यावलोकितेश्वर मंत्र का जाप हो रहा है। ऊना के बंगाणा में व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर पुलवामा में शहीद सैनिकों की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा।
बिलासपुर में संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले बाजार बंद रखा गया। घुमारवीं कॉलेज में पाकिस्तान के खिलाफ लगे नारे। भराड़ी और दधोल में बच्चों ने रोष रैली निकाली।
किन्नौर के सांगला में व्यापारियों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान और इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सिरमौर के नौहराधार में कारोबारियों ने एक घंटे बाजार बंद रखा।
पांवटा में भी इमरान और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सोलन के कुठाड़ में वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी एवं वीएसएलएम संस्कार भारती के विद्यार्थियों ने और स्टाफ सदस्यों ने रोष रैली निकाली।