फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulses are selling higher rate in ramdev patanjali center.

रामदेव के पतंजलि केंद्रों में महंगी दालें, होगी जांच

Thu, 03 Dec 2015 01:08 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
pulses are selling higher rate in ramdev patanjali center.

महंगाई पर कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा है। हिमाचल विधानसभा में चर्चा के दौरान बाबा रामदेव पर उनके पतंजलि विक्रय केंद्रों में महंगी दाल बेचने के आरोप लगाए। डलहौजी की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने बढ़ती महंगाई से उत्पन्न स्थिति पर नियम 130 में चर्चा के लिए प्रस्ताव लाया।

विज्ञापन


आशा ने कहा कि आज अरहर की दाल 220 रुपये किलो बिक रही है। इस महत्वपूर्ण चर्चा को छोड़कर भाजपा विधायकों का सदन से बाहर जाना अच्छी परंपरा नहीं है। पतंजलि योगपीठ के विक्रय केंद्रों में अरहर की दाल 220 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। केंद्र सरकार इन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?
विज्ञापन


विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बाबा रामदेव ने काला धन लाने और महंगाई को मिटाने की बात की। इस सरकार में बाबा ने करोड़ों की कमाई कर ली। विधायक जगजीवन पाल ने भी कहा कि अब अच्छे दिन चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि केंद्रों की होगी जांचः बाली

pulses are selling higher rate in ramdev patanjali center.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि पतंजलि विक्रय केंद्रों में यदि अधिक मार्जिन प्राइज पर वस्तुएं बेचीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीत सत्र में मंत्री ने विधायिका आशा कुमारी के नियम-130 के तहत बढ़ती महंगाई से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के जवाब में कहा कि चर्चा में कई सदस्यों ने पतंजलि विक्रय केंद्रों में अधिक मार्जिन पर वस्तुएं बेचने के आरोप लगाए हैं।

ऐसे में पतंजलि विक्रय केंद्रों में जांच की जाएगी। कहा कि महंगाई रोकने को केंद्र सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए। इसी कारण पिछले एक वर्ष में खाद्य वस्तुओं के दाम कई गुणा बढ़े हैं। वर्ष 2013 अंत में अरहर की दाल 44 रुपये किलो थी। यह अब 200 रुपये से भी अधिक किलो मिल रही है।

दाल चना 44 की बजाय 72, उड़द 74 की बजाय 148, प्याज 25 की बजाय 35-40, बंद गोभी 17 की बजाय 26 और टमाटर 24 की बजाय 50 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसके लिए काफी हद तक केंद्र सरकार और रामदेव के पतंजलि केंद्रों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed