{"_id":"269f94d8c2b5ecdb826efdff1dfb5eb6","slug":"pulse-rate-will-not-change-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में महंगी नहीं होंगी रियायती दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में महंगी नहीं होंगी रियायती दालें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट में महंगी होने के बाद भी हिमाचल में डिपो के माध्यम से दी जाने वाली रियायती दालें फिलहाल महंगी नहीं होंगी। कैबिनेट ने दालों पर सब्सिडी को 20 से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
अब पांच दालों में से लोवेस्ट कोटेड रेट में तीन दालों का चयन किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पांच दालों में से समय-समय पर उनके पसंद की दालें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
मार्केट में बढ़ते रेट के कारण राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पर दालों की खरीद का बोझ बढ़ता जा रहा था। अभी तक राज्य सरकार की ओर से प्रति दाल 20 रुपये की ही सब्सिडी दी जा रही थी।
विज्ञापन
इसे अब 10 रुपये बढ़ा दिया गया है। यानी यह 30 रुपये कर दी गई है। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि इससे लोगों को काफी रिलीफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे रेट नियंत्रण में सहयोग मिलेगा।